[रजिस्ट्रेशन] ई-श्रम पोर्टल 2022|e-shramik Card] डौन्लोड CSC लॉगिन, eshram.gov.in

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

ई-श्रम पोर्टल 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, सूची, पोर्टल, आवेदन फॉर्म, अप्लाई, सीएससी लॉग इन, लाभार्थी, पात्रता , दस्तावेज, आवेदन, अधिकारिक लिंक, हेल्पलाइन नंबर, अंतिम तिथि, [e-Shram Portal in Hindi] (Online Registration, Login, CSC Beneficiaries, Eligibility, Documents, Application, Official Links, Helpline Number, Last Date, how to apply, list)

हमारे देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है जो मजदूर हैं और जो दैनिक तौर पर मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। मजदूरों के द्वारा देश की अर्थव्यवस्था में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। ऐसे में गवर्नमेंट ने मजदूरों की भलाई के लिए एक महत्वपूर्ण डिसीजन लिया है, जिसके अंतर्गत भारत की सेंट्रल गवर्नमेंट के द्वारा इंडिया के लेबरो का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और इसके लिए गवर्नमेंट ने e-Shram Portal की स्टार्टिंग की है। गवर्नमेंट का प्रयास है कि वह इस पोर्टल के जरिए मजदूरों की अवस्था को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएगी। आइए इस आर्टिकल में आपको e- Shram पोर्टल क्या है और e- Shram पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

e-Shram Portal

ई-श्रम पोर्टल  2022 [e-shram Card in Hindi]

नाम:    श्रम पोर्टल
किसने जारी किया:रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव
जारी होने की तारीख:    26 अगस्त 2021
उद्देश्य:    भारत के मजदूरों का डेटाबेस तैयार करना
लाभार्थी:   मजदूर, प्रवासी मजदूर, रेहड़ीपटरी वाले, घरेलू कामगार, कंस्ट्रक्शन वर्कर
पोर्टल लिंक:https://eshram.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर:14434

श्रम पोर्टल क्या है?

भारत में तकरीबन 38 करोड़ मजदूर निवास करते हैं और उन्हीं मजदूरों के डेटाबेस को रिकॉर्ड करने के लिए गवर्नमेंट के द्वारा ई श्रम पोर्टल की शुरुवात की गई है, जिसका संचालन सेंट्रल गवर्नमेंट के हाथों में होगा। इस पोर्टल की मुख्य विशेषता यह है कि यहां पर मजदूर खुद ही आसान सी प्रक्रिया का पालन करके अपने आप का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सिर्फ मजदूर ही नहीं जिन भी लोगों को यह लगता है कि उन्हें इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहिए, वह पोर्टल पर अपने आप को पंजीकृत कर सकते हैं।

गवर्नमेंट के द्वारा साल 2021 में 26 अगस्त के दिन यूनियन लेबर मिनिस्टर भूपेंद्र यादव के द्वारा इस पोर्टल की घोषणा की गई थी और साल 2021 के अगस्त के महीने में ही पोर्टल का लोगो भी जारी किया गया था और अब वर्तमान के समय में गवर्नमेंट ने इस पोर्टल की स्टार्टिंग कर दी है अर्थात अब मजदूर पोर्टल पर विजिट करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पोर्टल पर रजिस्टर्ड मजदूरों को गवर्नमेंट की विभिन्न योजनाओं का लाभ आगे चलकर के प्राप्त होगा।

e-Shram Portal का उद्देश्य

गवर्नमेंट इस पोर्टल के जरिए मजदूरों के डेटाबेस को रिकॉर्ड करना चाहती है ताकि गवर्नमेंट को यह पता चल सके कि हमारे भारत देश में ऐसे लोगों की संख्या कितनी है, जो मजदूरी करके अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं, ताकि गवर्नमेंट ऐसे लोगों को गवर्नमेंट के द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं का लाभ दे सके। पोर्टल पर विजिट करके मुख्य तौर पर प्रवासी मजदूर, घरेलू कामगार, कंस्ट्रक्शन वर्कर, गिग और प्लेटफार्म वर्कर, खेतिहर मजदूर, मजदूर और असंगठित फील्ड में काम करने वाले लोग अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

e-Shram Portal के लाभ/विशेषताएं

• देश के तकरीबन 38 करोड मजदूरों को गवर्नमेंट इस पोर्टल के जरिए बेनिफिट पहुंचाने का प्रयास करेगी।

• जो भी मजदूर पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे, उन्हें गवर्नमेंट के द्वारा 12 अंकों का एक यूनिक नंबर वाला कार्ड प्राप्त होगा जिसे ई श्रम कार्ड कहा जाएगा।

• जो भी मजदूर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएंगे उनकी सभी इंफॉर्मेशन को आधार कार्ड के साथ लिंक किया जाएगा।

• राज्य गवर्नमेंट और दूसरे डिपार्टमेंट के साथ पोर्टल पर पंजीकृत हो गए मजदूरों की इनफार्मेशन बाटी जाएगी।

• पोर्टल पर रजिस्टर्ड मजदूरों को भविष्य में गवर्नमेंट के द्वारा आने वाली सभी योजनाओं का फायदा मिलेगा।

ई-श्रम पोर्टल पात्रता मानदंड [ Eligibility Criteria ]

• देश के मजदूर: ऐसे मजदूर जो किसी भी फील्ड से क्यों ना संबंध रखते हो, वह अगर भारत के निवासी हैं तो वह पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

• दूसरे लोग: भारत के मजदूरों के अलावा असंगठित फील्ड में काम करने वाले मजदूर, घरेलू कामगार, प्रवासी मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले मजदूर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, खेतिहर मजदूर भी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।

ई-श्रम पोर्टल दस्तावेज [ Documents ]

• पहचान पत्र

• आधार कार्ड

• बैंक की पासबुक

• मोबाइल नंबर

• पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ

ई-श्रम पोर्टल अधिकारिक लिंक [ e- shram Portal Portal ]

भारत की सेंट्रल गवर्नमेंट के द्वारा इस पोर्टल की स्टार्टिंग कुछ टाइम पहले ही की गई है। हालांकि गवर्नमेंट ने पोर्टल के ऑफिशियल लिंक को काफी जल्दी जारी कर दिया है। इसलिए नीचे आपको पोर्टल का ऑफिशियल लिंक दिया जा रहा है, जिस पर क्लिक करके आप पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं और जरूरी कार्यवाही को पूरा करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, साथ ही गवर्नमेंट की विभिन्न स्कीम का बेनिफिट प्राप्त कर सकते हैं।

पोर्टल लिंक:https://eshram.gov.in/

ई-श्रम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया [ e-shram Portal Registration ]

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

1: ऑनलाइन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करना है, जिसका लिंक आपको ऊपर दिया गया है।

2: ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के पश्चात आपको ‘Register on e-Shram’ वाला एक लिंक दिखाई देगा, आपको इसी लिंक पर क्लिक करना है।

3: अब आपकी स्क्रीन पर आए हुए नए पेज में आपको सेल्फ रजिस्ट्रेशन का जो बॉक्स दिखाई दे रहा है, उसमें आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को और दूसरी चीजों को निर्धारित जगह में डालना है और उसके बाद आपको फोन नंबर की सहायता से ओटीपी प्राप्त करना है और ओटीपी का वेरिफिकेशन करना है।

4: अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज आएगा, उस पेज में आपको निर्धारित जगह में अपना नाम, अपना एड्रेस, अपना प्रोफेशन, अपने प्रोफेशन का प्रकार, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, कौशल और परिवार की कुछ जानकारियों को डालना है।

5: अब आपको नीचे की साइड में रजिस्टर वाली बटन दिखाई दे रही होगी, उसके ऊपर आपको क्लिक करना है।

इस प्रकार से आप इस पोर्टल पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो भी आपको इसी प्रक्रिया का पालन करना है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

भारत में ऐसे मजदूरों की भी संख्या काफी अधिक है, जिन्हें स्मार्टफोन ऑपरेट करना नहीं आता है या फिर वह खुद से पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सकते हैं। ऐसे में उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। वह इस पोर्टल पर अपने आप का पंजीकरण करवाने के लिए अपने घर के पास में मौजूद जन सेवा केंद्र चले जाएं या फिर साइबर कैफे चले जाएं, वहां पर बैठे हुए कर्मचारी के द्वारा आप पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

हालांकि इसके लिए आपको निर्धारित फीस जन सेवा केंद्र या फिर साइबर कैफे के कर्मचारी को देनी पड़ेगी। याद रखें कि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने जाने से पहले आपको सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को ले करके ही जन सेवा केंद्र अथवा साइबर कैफे जाना है।

ई-श्रम पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर [ e-shram Portal Helpline Number ]

गवर्नमेंट ने पोर्टल को हाल ही में चालू किया है। इसलिए हो सकता है कि कुछ लोगों को इस पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी हो या फिर उनकी कोई शिकायत हो। ऐसे में उन्हें पोर्टल से संबंधित 14434 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कॉल करके अपनी समस्या के बारे में बताना चाहिए या फिर अपनी शिकायत को दर्ज करवाना चाहिए।

FAQ:

Q: किसके द्वारा ई-श्रम पोर्टल को लांच किया गया था?

ANS: मिनिस्टर भूपेंद्र यादव

Q: भारत के मजदूरों के लिए कौन सा पोर्टल लांच किया गया है?

ANS: e-Shram portal

Q: ई-श्रम पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Ans : 14434

Q: ई श्रम पोर्टल का लिंक क्या है?

Ans : https://eshram.gov.in/

Other Links –

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now