शनि होंगे मार्गी : दिवाली से पहले शनि चलेंगे सीधी चाल जो होंगे इन राशियों के लिए शुभ

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

शनि होंगे मार्गी : दिवाली से पहले शनि चलेंगे सीधी चाल जो होंगे इन राशियों के लिए शुभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनिदेव न्याय के देवता और कर्मफलदाता हैं। ऐसे में जब-जब शनि का राशि परिवर्तन होता है या फिर मार्गी और वक्री होते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर जरूर पड़ता है। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंदगति से चलने वाले ग्रह हैं, यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इसके अलावा, शनि सीधी और उल्टी दोनों ही तरह की चाल भी चलते हैं, जिसे मार्गी या वक्री कहा जाता है।

शनि होंगे मार्गी : दिवाली से पहले शनि चलेंगे सीधी चाल जो होंगे इन राशियों के लिए शुभ
शनि होंगे मार्गी : दिवाली से पहले शनि चलेंगे सीधी चाल जो होंगे इन राशियों के लिए शुभ

पमPM Awas Yojana : चाहें 3 लाख कमाओ या 6, सबको मिलेगा घर बनाने का पैसा

शनि की मार्गी 2023-2024 का प्रभाव

शनिदेव 4 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर अपनी स्वराशि कुंभ में मार्गी होंगे और 30 जून 2024 तक मार्गी अवस्था में रहेंगे। शनि की चाल में इस बदलाव से सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि कुंभ और मकर राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। शनिदेव तुला राशि में उच्च होते हैं, यानी इसमें वह सदैव अच्छा फल प्रदान करते हैं। शनि इस समय 30 वर्षों के बाद अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं, जहां पर वह अपनी मूल त्रिकोण राशि में हैं। शनि के कुंभ राशि में होने से मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती है, जबकि कर्क और वृश्चिक राशि में शनि की ढैय्या चल रही है। शनि नवंबर माह में मार्गी होने वाले हैं, और कुछ राशि के जातकों को इस चाल से धन लाभ और सफलताएं प्राप्त होने के योग हैं।

PM Garib Kalyan Dhan Yojana (PMGKY) 2022

राशिफल: शनि की मार्गी का प्रभाव

मेष राशि – 4 नवंबर 2023 को शनि का मार्गी होना मेष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा होने के संकेत है। कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ होने के संकेत हैं। अचानक धन लाभ के प्रबल संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। शनि की सीधी चाल से मेष राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। शनि आपकी कुंडली के लाभ से लाभ के स्थान से सीधा चलेंगे, जिसका सकारात्कम प्रभाव मेष राशि के जातकों के ऊपर जरूर पड़ेगा। आपकी आय में जबर्दस्त वृद्धि देखने को मिलेगी, और कारोबार में अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा।

(pmgdisha) Pradhan Mantri Gramin Digital Saksharta Abhiyan 2022

वृष राशि – शनि का मार्गी होना वृषभ राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शनिदेव की विशेष कृपा वृषभ राशि के जातकों के ऊपर रहने वाली होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव कई जगहों से मिल सकते हैं, और वेतनवृद्धि के योग हैं। इन राशि के जातकों को अचानक से कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है, जिसके कारण इनके जीवन में तरक्की का नया रास्ता खुल जाएगा।

PM eVIDYA Program 2022, Registration

मिथुन राशि – 4 नवंबर से शनि की सीधी चाल मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। इस राशि के जातकों का भाग्योदय होने की प्रबल संभावना है, क्योंकि शनि आपके नवम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले लोगों को शनि के मार्गी होना का अच्छा लाभ होगा।

यह शनि की मार्गी का प्रभाव विभिन्न राशियों के लिए है, और यह सभी के लिए अच्छे फलों की प्राप्ति का संकेत देता है। इसलिए, इस अवसर का सही तरीके से उपयोग करके अपने लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास करें।

होम पेज़यहाँ क्लिक करें
अन्य पढ़ें –

अन्य पढ़ें –

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now